अब प्रत्येक दिन जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होंगे डीसी व एसपी

सरायकेला : अब प्रत्येक दिन दो घंटे जनता की समस्याओं से डीसी-एसपी रूबरू होंगे. उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे. इस संबंध में सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी जिला के डीसी व एसपी को पत्र लिख कर प्रत्येक दिन दो घंटे जनता मिलन करने को कहा है. भेजे गये पत्र में कहा […]
सरायकेला : अब प्रत्येक दिन दो घंटे जनता की समस्याओं से डीसी-एसपी रूबरू होंगे. उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे. इस संबंध में सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी जिला के डीसी व एसपी को पत्र लिख कर प्रत्येक दिन दो घंटे जनता मिलन करने को कहा है. भेजे गये पत्र में कहा गया कि आम लोगों की कई छोटी-छोटी समस्याएं हैं जो जिला स्तर पर ही समाधान हो सकता है. लेकिन अभी तक सीधे राज्य स्तर पर शिकायत की जाती है. जिला स्तर पर समाधान नहीं होने से लोगों को सीएम सचिवालय या जनसंवाद केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है. इससे गरीब जनता के पैसे की बर्बादी के साथ-साथ समय भी लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




