गंदगी व अव्यवस्था देख भड़के, फटकारा
Updated at : 03 Aug 2017 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

स्वतंत्रता िदवस तैयारी. डीसी छवि रंजन ने बिरसा स्टेडियम व टाउन हॉल का किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिए दिशा निर्देश समय सीमा में साफ-सफाई व मरम्मत कार्य करें पूरा सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम व टाउन हॉल का निरीक्षण […]
विज्ञापन
स्वतंत्रता िदवस तैयारी. डीसी छवि रंजन ने बिरसा स्टेडियम व टाउन हॉल का किया निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिए दिशा निर्देश
समय सीमा में साफ-सफाई व मरम्मत कार्य करें पूरा
सरायकेला : स्वतंत्रता दिवस को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम व टाउन हॉल का निरीक्षण किया. इसी क्रम में टाउन हॉल व स्टेडियम में गंदगी व अव्यवस्थित संसाधन देख उपायुक्त भड़क गए एवं साफ सफाई को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र जैसल को फटकार लगायी. डीसी ने कहा कि 15 अगस्त से पूर्व मुख्य समारोह स्थल व टाउन हॉल की साफ सफाई के साथ मरम्मत कार्य हो जाना चाहिए.
डीसी पहले टाउन हॉल पहुंचे तो देखा कि टाउन हॉल का सिलिंग क्षतिग्रस्त है. बरामदे एवं परिसर के चारों ओर गंदगी व हॉल परिसर के चारों ओर झाड़ी है. इसके बाद डीसी स्टेडियम पहुंचे और समारोह स्थल का जायजा लेते हुए कमरों का भी निरीक्षण किये. गंदगी देख डीसी ने समय सीमा के अंदर सफाई करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ संदीप कुमार दूबे, पंचायती राज पदाधिकारी पारस नाथ यादव, कार्यपालक पदाधिकारी जीतेंद्र कुमार जैसल, सीटी मैनेजर प्रेम प्रकाश, अरविंद कुमार व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




