सरायकेला जेल के दो बंदी व दो कक्षपाल पर प्राथमिकी, निलंबन की हुई अनुशंसा
Updated at : 01 Aug 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला. प्रधान कक्षपाल व सहायक कक्षपाल को शो-कॉज मंडल कारा में आपत्तिजनक सामान मिलने के मामले में कार्रवाई सरायकेला : बीते 27 जुलाई को सरायकेला मंडलकारा (जेल) के औचक निरीक्षण में मिले आपत्तिजनक सामान के मामले में दो बंदी और दो कक्षपाल के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है. वहीं मंडल कारा के प्रधान कक्षपाल व सहायक […]
विज्ञापन
सरायकेला. प्रधान कक्षपाल व सहायक कक्षपाल को शो-कॉज
मंडल कारा में आपत्तिजनक सामान मिलने के मामले में कार्रवाई
सरायकेला : बीते 27 जुलाई को सरायकेला मंडलकारा (जेल) के औचक निरीक्षण में मिले आपत्तिजनक सामान के मामले में दो बंदी और दो कक्षपाल के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है. वहीं मंडल कारा के प्रधान कक्षपाल व सहायक कक्षपाल को शो-कॉज किया गया है. जेल अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार दूबे ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार जेल अस्पताल के कक्षपाल सत्येंद्र कुमार राणा के विरुद्ध मोबाइल रखने में संलिप्तता, कक्षपाल सियाराम पर गांजा व मोबाइल रखने में संलिप्तता और बंदी रायसिंह मंडा व झूले खान उर्फ इकबाल खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है. उन्होंने बताया कि सत्येंद्र कुमार व सियाराम का निलंबन के लिए विभाग को लिखा गया है.
श्री दूबे ने बताया कि सहायक कारापाल अजय कुमार श्रीवास्तव व प्रधान कक्षपाल रामनाथ तोविद को शो-कॉज किया गया है. मालूम हो कि विगत 27 जुलाई को उपायुक्त छवि रंजन व पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सरायकेला मंडलकारा में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी में चार मोबाइल के साथ एक सिम कार्ड, बारह पुड़िया गांजा व चिलम, दस चाकू समेत कई अपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था. इसे उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए काराधीक्षक को जेल में आपत्तिजनक सामान पहुंचाने में संलिप्त कक्षपाल व बंदियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




