भाग कर बचायी जान

Updated at : 25 Mar 2014 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
भाग कर बचायी जान

हाथियों ने पोड़का व दिनाई में दो घर तोड़े आनाज खा गये हाथी, सामान भी क्षतिग्रस्त किया चांडिल : चांडिल प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने पोड़का व दिनाई में दो मकानों को ध्वस्त कर दिया और यहां रखा अनाज खा गये. जंगली हाथियों के झुंड […]

विज्ञापन

हाथियों ने पोड़का व दिनाई में दो घर तोड़े

आनाज खा गये हाथी, सामान भी क्षतिग्रस्त किया

चांडिल : चांडिल प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है. रविवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने पोड़का व दिनाई में दो मकानों को ध्वस्त कर दिया और यहां रखा अनाज खा गये. जंगली हाथियों के झुंड में कुल एक दर्जन से अधिक हाथी है यह झुंड अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है. पोड़का में हाथियों ने राखाल कर्मकार के घर को तोड़ डाला. हाथियों द्वारा तोड़े गये घर की दीवार में दब कर राखाल भी जख्मी हो गया. हालांकि उसने किसी तरह भाग कर हाथियों से अपनी जान बचायी.

हाथियों ने घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त कर डाला. वहीं दिनाई में हाथियों ने गणोश महतो के घर की दीवार गिरा दी. इसके बाद हाथी घर में रखा अनाज भी खा गये. दीवार गिरने के कारण वहां बंधी तीन बकरियां दब गयी, जबकि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी. उसके बगल में कैलाश महतो के घर में रखा धान व राहड़ हाथी खा गये. उसके घर के सामने हाथियों ने केला पेड़ भी उखाड़ दिया.

जान माल की रक्षा करे वन विभाग : खगेन महतो

आजसू नेता खगेन महतो ने प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद वनपाल को सूचना दी. सूचना मिलने पर वनपाल बुधना राम प्रभावित गांव में गये और क्षति का आकलन किया. उन्होंने गांव में मुआवजा के लिए फार्म दिये और लोगों को हाथी को भगाने के लिए पटाखे भी दिये. आजसू नेता खगेन महतो ने वन विभाग से जान माल की रक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola