बच्चा चोर समझ भागलपुर के युवक की हत्या कर दफनाया, 10 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बच्चा चोर समझ भागलपुर के युवक की हत्या कर दफनाया, 10 गिरफ्तार

बिहार से माला बेचने आये युवक की झूठी अफवाह ने ली जान

विज्ञापन

युवक के नहीं मिलने पर परिजनों ने की खोजबीन, 10 दिन बाद हुआ खुलासा बिहार से माला बेचने आये युवक की झूठी अफवाह ने ली जान 10 दिन बाद जंगल में सड़ी-गली लाश मिली दिल दहला देने वाला मामला आया सामने प्रतिनिधि, बोरियो: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आयी है, जहां बिहार से आए एक युवक को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पूरे 10 दिन बाद हुआ, जब मृतक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडरा गांव निवासी रंजू उर्फ रंजन सोनी (32) 26 अप्रैल को झारखंड के बोरियो इलाके में मोतियों की माला बेचने आया था. माला बेचते-बेचते वह बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गाटोला पंचायत के आदिवासी बहुल गांव आसनबोना जा पहुंचा. गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोर होने का शक जताया और देखते ही देखते अफवाह की आग फैल गयी. गुस्साई भीड़ ने रंजू को पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. रंजन चीखता-चिल्लाता रहा, मगर किसी ने उसकी एक न सुनी. भीड़ की दरिंदगी इतनी खौफनाक थी कि रंजू की मौके पर ही मौत हो गयी. लेकिन यह यहीं नहीं रुका, सबूत मिटाने के लिए ग्रामीणों ने उसकी लाश को गांव के पास ही घने जंगल में ले जाकर गुपचुप तरीके से दफना दिया. परिजन जब कई दिन तक संपर्क न होने पर तलाश में निकले तो आसनबोना गांव पहुंचे, जहां उन्हें सच्चाई का पता चला। तुरंत बोरियो थाना जाकर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस निरीक्षक नुनुदेव रॉय, थाना प्रभारी पंकज वर्मा, एसआई जियालाल किस्कू और एएसआई विराम मरांडी के नेतृत्व में टीम बनाकर छानबीन शुरू की. बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव की मौजूदगी में शव को जंगल से सड़ी-गली हालत में बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई राहुल कुमार की लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 34/25 के तहत 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola