झमाझम बारिश ने दी राहत, आंधी-तूफान में थमा जिला

Updated:
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दी राहत, आंधी-तूफान में थमा जिला

साहिबगंज में बदला मौसम, तापमान में आयी गिरावट

विज्ञापन

साहिबगंज. मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ-साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे जहां भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कहीं-कहीं तेज हवा के कारण हल्के नुकसान का भी सामना करना पड़ा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:30 बजे से आसमान में बादल छा गए थे और तेज हवा चलने लगी थी, जिससे शहर के तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की. वहीं, करीब 10:30 बजे से 12:00 बजे के बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के अनुसार साहिबगंज में 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली और लगभग 1.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है. विभाग ने चेतावनी दी है कि पिछले 24 घंटों के दौरान तेज हवा, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. दूसरी ओर, शहर के झोपड़पट्टी इलाकों में तेज हवा के कारण दहशत का माहौल देखा गया. बताया गया कि हवा इतनी तेज थी कि कई लोगों की झुग्गी-झोपड़ियों को नुकसान भी पहुंचा. इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि मौसम विभाग, रांची से प्राप्त सूचना के अनुसार 24 घंटे पूर्व ही येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसमें तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना व्यक्त की गयी थी. उसी के अनुरूप गुरुवार को तेज हवा और बारिश हुई है. शुक्रवार को भी इसी तरह के मौसम की संभावना है, इसलिए विभाग द्वारा दी गयी चेतावनी के अनुसार सभी को सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बोरियो, बरहेट, मंडरो, बरहरवा, राधानगर, राजमहल सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई है. विशेषकर मंडरो प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक वर्षा की सूचना प्राप्त हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola