बछड़ा प्रदर्शनी में प्रियंका, पीयूष कुमार और खुशीलाल यादव को मिला पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
बछड़ा प्रदर्शनी में प्रियंका, पीयूष कुमार और खुशीलाल यादव को मिला पुरस्कार

पशुपालक भाइयों से अपील है कि एआइ तकनीक का सीमेन का इस्तेमाल करें,

विज्ञापन

साहिबगंज राज्य के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन होना है. इसी कड़ी में सोमवार को पशुपालन विभाग के प्रांगण में प्रथम चरण में प्रदर्शनी लगाई गयी, जिसमें 16 पशुपालक अपना बछिया लेकर पहुंचे. इस मेले में हाल में कृत्रिम गर्भाधान एआइ से जन्मे उन्नत नस्ल के बछिया लाने का प्रावधान था. पशुपालन पदाधिकारी राम सरीख प्रसाद ने एक कमेटी बनाई, जिसमें तीन सदस्यीय डॉक्टर, किसान व एआई वर्कर को शामिल किया गया है. टीम ने सभी बछिये का नस्ल देखा व जानकारी हासिल की. जांच के उपरांत पाया गया कि शोभनपुर भट्टा की पशुपालक प्रियंका कुमारी की बछिया सात दिन पहले जन्म ली है, जिसके शरीर में अच्छा ग्रोथ है, जिसे प्रथम पुरस्कार दिया गया. दूसरा पुरस्कार झरना कालोनी के पशुपालक पीयूष कुमार यादव और शोभनपुर भट्टा के खुशीलाल यादव को थर्ड पुरस्कार दिया गया. तीनों को गाय व बछड़ा का धातु का प्रतिक चिह्न, प्रशस्ति-पत्र व प्रोटिन का सामान दिया गाय. वहीं शेष पशुपालकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. डीएएचओ ने बताया कि बछड़ा प्रदर्शनी का आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है. राज्य सरकार के मंत्री के आदेश पर हो रहा है. अगला प्रदर्शनी 21 जनवरी को बरहड़वा के अगलोही पंचायत अंतर्गत डोमपाड़ा गांव में होगी. पशुपालक भाइयों से अपील है कि एआइ तकनीक का सीमेन का इस्तेमाल करें, ताकि उन्नत किस्म के नस्ल पैदा होने से दूध का बढ़ोतरी होगी और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. मौके पर दिनेश कुमार सिंह सहित सभी पशुपालन पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola