पतना में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो कार्यशाला आयोजित

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 09 Sep 2025 6:09 PM

विज्ञापन

पटना प्रखंड कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, तजमुल हक और मीना हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पहली दिन बीडीओ ने जनजातीय समाज में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं जैसे जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवल योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान समेत 40 से अधिक योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। पतना के 29 आदिम जनजाति गांवों को चिन्हित कर उनसे सीधे लाभ पहुंचाने और किसी भी गांव को विकास से वंचित न रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मौके पर बीपीआरओ मोतीलाल मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पतना. प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पतना बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी, प्रशिक्षक सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी तजमुल हक, महिला पर्यवेक्षक मीना हांसदा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया. इस दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन बीडीओ श्री द्विवेदी ने उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि जनजातीय समाज में जागरूकता का विस्तार और सभी सरकारी लाभों को सीधे पहुंचाना हैं. विशेष रूप से दुर्लभ जनजाति समूह को सशक्त बनाना है. पतना में 29 आदिम जनजाति गांव को चिन्हित किया गया है, जहां पदाधिकारी नुक्कड़ नाटक, ग्राम सभा संवाद के माध्यम से जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, छात्रवृत्ति योजना, वन अधिकार अधिनियम, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान सहित 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे एवं जरूरतमंद व योग्य लाभुक को सीधे लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे. एक भी गांव विकास से वंचित न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जायेगा. उक्त मौके पर बीपीआरओ मोतीलाल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola