ePaper

पतना में धूमधाम से मना माता मरियम हेलमेल पर्व

Updated at : 19 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
पतना में धूमधाम से मना माता मरियम हेलमेल पर्व

बिहार, बंगाल, असम व ओडिशा के हजारों मसीही विश्वासी कार्यक्रम में हुए शामिल

विज्ञापन

पतना. जिले के पतना सीतापहाड़ स्थित कैथोलिक चर्च के समीप बुधवार को ईसाई समुदाय के द्वारा धूमधाम से माता मरियम हेलमेल पर्व मनाया गया. जिसमें झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, देवघर, पश्चिम बंगाल के आसनसोल, रायगंज, मालदा, बिहार के बांका, भागलपुर, पूर्णिया सहित ओडिशा व असम राज्य के विभिन्न डायसिस के विभिन्न चर्च से हजारों मसीही विश्वासी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत कैथोलिक चर्च परिसर के गोरोटो स्थित माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष सुबह 8 बजे आराधना प्रार्थना के बाद पवित्र माला विनती कर हुई. तत्पश्चात गोगो दल माता मरियम की प्रतिमा तथा विभिन्न रंगों का झंडा लहराते एवं माता मरियम से संबंधित गीत गाते हुये गांधी जयंती मध्य विद्यालय सीतापहाड़ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा. जहां चर्च के बड़े फादर क्रिसिस्टोम हेम्ब्रम की अगुआई में मिस्सा पूजा की गयी. मिस्सा पूजा में विभिन्न चर्च से आये करीब 30 से अधिक फादर शामिल हुये. इस दौरान दो बाइबल पाठ हुए. जिमसें फादर टोम ने कहा कि माता मरियम पवित्रता का परिचय है, इसीलिये प्रभु यीशु को जन्म देने के लिये ईश्वर ने उन्हें चुना. कार्यक्रम का समापन माता मरियम से संबंधित गीत गाकर, प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाकर व दुआ-प्रार्थना के बाद किया गया. कार्यक्रम में करीब 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुये. मौके पर फादर विजय केरकेट्टा, फादर नवोर, फादर अब्राहम, फादर सिमोन, फादर प्रमोद, फादर समीर, मनोज टोप्पो, मनोज टुडू, स्टेलिना बेसरा, मेरी मुर्मू, पुनम हांसदा, मीनु सरोज मुर्मू, लाउस हांसदा, लुकस किस्कू, माटिलदा, स्नेहलता, संटु हांसदा, पौलुस मरांडी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola