ePaper

ब्लड बैंक में मात्र दो यूनिट है स्टॉक, मरीज व परिजन परेशान

Updated at : 22 Jan 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
ब्लड बैंक में मात्र दो यूनिट है स्टॉक, मरीज व परिजन परेशान

बाहर से ब्लड खरीदने की जरूरत पड़ गयी

विज्ञापन

साहिबगंज.

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी है. इधर, मरीज के परिजन मोटी रकम देकर बाहर से खून खरीदने के लिए मजबूर हैं. गुरुवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में मात्र दो यूनिट ब्लड का स्टॉक है. पिछले माह रक्तदान शिविर लगाने के बाद भी अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी देखी गयी. इस कारण मरीज के लिए जरूरत पड़ने पर ज्यादा पैसे खर्च कर बाहर से ब्लड लेना पड़ रहा है. ब्लड बैंक में ए-पॉजिटिव जीरो, ए-नेगेटिव जीरो, बी-पॉजिटिव जीरो, बी-नेगेटिव जीरो, ओ-पॉजिटिव जीरो, ओ-नेगेटिव जीरो, एबी पॉजिटिव दो यूनिट ब्लड का स्टॉक है. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण से आये बबलू तांती के 19वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार का दोनों किडनी फेल हो जाने के कारण उन्हें बी-पॉजिटिव खून की जरूरत है. लेकिन सदर अस्पताल में ब्लड बैंक में नहीं होने के कारण उन्हें बाहर से ब्लड खरीदने की जरूरत पड़ गयी. बड़तल्ला से पहुंचे रानी देवी की बेटी 24 वर्षीया मनीषा कुमारी को कमजोरी की वजह से खून चढ़ाने को कहा गया. ए पॉजिटिव ब्लड नहीं होने के कारण वह अस्पताल से वापस चली गयी. डीएस डॉ देवेश कुमार ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी नहीं हो, इसके लिए समाजसेवियों से रक्तदान करने की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola