अधूरी छोड़ दी सड़क, नाले के पानी से गुजरते हैं लोग

अधूरी छोड़ दी सड़क, नाले के पानी से गुजरते हैं लोग
प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क के मंडरो मोड़ के पास पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में देरी के कारण वहां नाले का गंदा पानी जमा हो गया है. इससे मोटरसाइकिल चालकों, पैदल यात्रियों और छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने यहां पीसीसी सड़क का निर्माण शुरू किया था, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है. इसके चलते मंडरो बाजार और माल मंडरो गांव के नाले का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है और सड़क तालाब में बदल गई है. मंडरो प्रखंड के पदाधिकारियों ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










