रिश्तेदार के घर लौट रही शिक्षिका की बाइक से गिरकर मौत
Updated at : 03 Jan 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन

बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के पीर दरगाह के पास हुई घटना
विज्ञापन
बोरियो
बोरियो-साहिबगंज मुख्य मार्ग के पीर दरगाह पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांझी संथाली (ऊपर बांझी) निवासी प्रबोध कुमार हांसदा अपनी पत्नी सरिता किस्कू( 38) के साथ बाइक में सवार होकर बांझी आ रहे थे. पीर दरगाह के पास बाइक से उसकी पत्नी गिर गयी. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी. इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि प्रबोध कुमार हांसदा और उसकी पत्नी तेतरिया गांव अपने रिश्तेदारों के घर गये थे. वहीं से लौटने के दौरान सरिता किस्कू दुर्घटना की शिकार हो गयी. सरिता किस्कू बांझी संथाली में संचालित संत जॉन हाइस्कूल में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत थी. इधर, बोरियो थाने की एएसआइ नीलम कुमारी अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ दुर्गा टोला चितरिया गांव नये साल के अवसर पर अपने रिश्तेदार के पास मेहमानी करने आयी थी. तभी अपने घर बांझी जाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से बाइक से गिर गयी. उधर, दूसरी ओर बोरियो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में सदर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर पिंकू चौधरी के ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक बीरबल कांदर स्थित संत जॉन्स मिशन स्कूल में शिक्षिका थी. महिला की दो पुत्री है. एक पुत्री संत जेवियर्स कॉलेज दुमका में 11वीं की पढ़ाई कर रही है. दूसरी पुत्री साहिबगंज प्रोविडेंस स्कूल आठवीं कक्षा की छात्रा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




