अन्य पंचायतों में लागू होगा शहरकोल सचिवालय मॉडल

Updated:
विज्ञापन
अन्य पंचायतों में लागू होगा शहरकोल सचिवालय मॉडल

पाकुड़ जिले में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर विशेष अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में एक टीम ने शहरकोल पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया ताकि बेहतर बुनियादी ढांचे और मॉडल को समझकर अन्य पंचायतों में लागू किया जा सके। टीम में विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। निरीक्षण के दौरान पंचायत ज्ञान केंद्र, ऊर्जा कक्ष, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, रैंप और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने इसे आदर्श मॉडल बताते हुए इसकी सराहना की और अन्य पंचायतों में इसे अपनाने की बात कही।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले में पंचायती राज व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर विशेष अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक के नेतृत्व में टीम ने शहरकोल पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया. उद्देश्य था बेहतर बुनियादी ढांचे और सचिवालय मॉडल को समझकर अन्य पंचायतों में लागू करना. टीम में विभिन्न प्रखंडों के अधिकारी और कर्मी शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान पंचायत ज्ञान केंद्र, ऊर्जा कक्ष, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, रैंप और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं का अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने इसे आदर्श बताते हुए सराहना की और अन्य पंचायतों में इस मॉडल को अपनाने की बात कही.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola