मालगाड़ी खुलते ही युवक चपेट में आकर घायल
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 10 Apr 2026 5:34 PM
पाकुड़ में शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से शाहनवाज अंसारी घायल हो गया। वह सोनाजोड़ी का निवासी है और मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफार्म नंबर दो की ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। ट्रेन स्टार्ट होने पर वह गिर गया और घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया गया। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से दो तक जाने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए गए हैं जो चालू हैं, लेकिन लोग फिर भी लापरवाही कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
प्रतिनिधि,पाकुड़. ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक घायल हो गया. घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोनाजोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. बताया गया कि उक्त युवक मालगाड़ी पर चढ़कर प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान मालगाड़ी स्टार्ट हो गई, जिससे युवक नीचे गिर गया और जख्मी हो गया. रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो तक जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने लिफ्ट और एस्केलेटर लगवाये हैं. लिफ्ट और एस्केलेटर दोनों चालू हालत में हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










