पहाड़िया समुदाय के सर्वे का लक्ष्य अप्रैल तक करें पूरा
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 10 Apr 2026 6:06 PM
हिरणपुर प्रखंड में पीवीटीजी इनटाइटलमेंट सर्वे को लेकर सर्वेयरों की बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने सर्वेयरों को उनके कार्य और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य पहाड़िया समुदाय के सभी परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि उन्हें उनके अधिकार मिल सकें। सर्वे को अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके। बैठक में बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र में पीवीटीजी इनटाइटलमेंट सर्वे को लेकर शुक्रवार को प्रखंड के सभागार में सर्वेयरों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने सर्वेयरों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य पहाड़िया समुदाय के सभी परिवारों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करना है, ताकि उन्हें उनका पूर्ण अधिकार मिल सके. इसके लिए सभी सर्वेयरों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया. बैठक में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया कि अप्रैल माह के अंत तक सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिससे लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके. इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










