NH-12 पर बोलेरो ओवरटेक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
NH-12 पर बोलेरो ओवरटेक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

समशेरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे गेट पर बोलेरो वाहन को ओवरटेक करने के विवाद में 30 वर्षीय अमीरुल शेख की हत्या हो गई। घटना देर शाम हुई, जब अमीरुल शेख रतनपुर से बोलरो गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। बोलेरो चालक नाराज होकर उसे रोकने लगा और दोनों के बीच विवाद बढ़ा। बाद में हाथापाई हुई, जिसमें अमीरुल बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और बोलेरो चालक को पकड़ने की कोशिशें कर रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का समशेरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-12 अंतर्गत डाक बंगला के पास स्थित रेलवे गेट पर एक 30 वर्षीय युवक की हत्या बोलेरो वाहन को ओवरटेक करने पर कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी युवक अमीरुल शेख बीते देर शाम बंद धुलियान रेलवे फाटक खुलने के बाद एक बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था. इस पर बोलेरो चालक नाराज हो गया और अमीरुल को रोककर बहस करने लगा. बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट के बाद अमीरुल वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे आस-पास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामले में मृतक का शव जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा बोलेरो चालक का पता लगाने में लगी हुई है.

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola