माह-ए-रमजान के पहला जुमा पर की नमाज अदा

पेशइमाम ने कहा कि माह-ए-रमजान का रोजा फर्ज है
साहिबगंज. माह-ए-रमजान का पहला जुमा पर शहर के विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गयी है. मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गयी है. दोपहर 12 बजे अजान होने के साथ ही शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी. काफ़ी संख्या में लोगों ने जुमा की नमाज अदा की. उधर, हबीबपुर मस्जिद में पेशइमाम हाफिज अब्दुल बारी ने अपनी तकरीर में माह-ए-रमजान की फजीलत के बारे में बताया. पेशइमाम ने कहा कि माह-ए-रमजान का रोजा फर्ज है. इसे हर हाल में रखें. इस महीना में नेकी का बदला अल्लाह खुद देता है. वहीं नमाज के बाद देश में अमन व शांति के लिए दुआ की गयी है. साहिबगंज शहर के अंजुमन नगर मोहल्ला में नई मस्जिद की तामीर हो रही है, जिसका नामाकरण मस्जिद-ए-शब किया गया है. इस मस्जिद की तामीर पिछले दो महीने से जारी है, परंतु रमजान-उल-मुबारक के महीने में इस मस्जिद में पहली रमजान की नमाज अदा की गयी. शुक्रवार को पहली जुम्मा की नमाज अदा हुई है. इस मौके पर मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि मस्जिद साकिब की तामीर की जा रही है. सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को जुम्मा की पहली नमाज अदा की गयी है. इसमें शहर के दर्जनों लोग नमाज पढ़ने में शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










