ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, पांच वर्षीय बालक घायल

Updated at : 26 Feb 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, पांच वर्षीय बालक घायल

सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बांका सुरमारा के रहने वाले थे दंपत्ति

विज्ञापन

बरहेट. थाना क्षेत्र के बरहेट-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर ललमटिया के पास बुधवार को ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच वर्षीय बालक घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के बांका सुरमारा निवासी ताला बाबू मुर्मू (35) व उनकी पत्नी मिनी हेंब्रम (30) मोटरसाइकिल से बरहेट बाजार से वापस अपने घर लौट रहे थे. इस बीच ललमटिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी. जिसे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई. वहीं, इस घटना में उनका पांच वर्षीय बालक युवराज मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना बाद तुरंत वहां लोगो को भीड़ जुट गयी. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बरहेट थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पवन कुमार सदलबल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी लिये. वहीं, पुलिस ने घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola