सांसद व विधायक ने 10 करोड़ की लागत से दो योजनाओं का किया शिलान्यास

राज्य सरकार निरंतर विकास कार्य में लीन
उधवा. प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार को करीब दस करोड़ की लागत से दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया. राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा एवं विधायक मो ताजुद्दीन ने पूर्वी प्राणपुर पंचायत की गंगा नदी तट पर 7.54 करोड़ की लागत से पूर्वी प्राणपुर से श्रीधर कॉलोनी नंबर दस के बीच छह सौ मीटर कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास किया. राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास कार्य में लीन है. गंगा किनारे सभी क्षेत्रों में विकास कार्य होगा. वहीं विधायक मो ताजुद्दीन ने कहा कि आज छह सौ मीटर कार्य का शिलान्यास हुआ. आने वाले समय में अन्य सभी जगहों का भी कटाव निरोधक कार्य होंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारुफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली उर्फ बबुआ, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तमरुद्दीन शेख, हारून रशीद, मो सावन, मुखिया जियाउल हक उर्फ शास्त्री, आताउर रहमानडॉ रूहुल अमीन, तजरुल हक, आताउर उर्फ टुनु, मेहबूब शेख, पंसस प्रतिनिधि हन्नान शेख आदि मौजूद रहे. वहीं उधवा प्रखंड की पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत अंतर्गत मनवारूल उलूम मदरसा में 2.88 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का छात्रावास का राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन ने शिलान्यास किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










