ePaper

सियासी हलचल तेज, वर्षों से नगर निकाय के चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे संभावित प्रत्याशी तैयारी में जुटे,

Updated at : 03 Jan 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज नप में 14, राजमहल नपं में पांच व बरहरवा में छह वार्ड आधी आबादी के लिए आरक्षित

विज्ञापन

साहिबगंज

नगर निकाय चुनाव को लेकर जैसे ही नगर परिषद साहिबगंज व नगर पंचायत राजमहल व बरहरवा की संशोधित आरक्षण सूची सार्वजनिक हुई, वैसे ही नगर की राजनीति में हलचल तेज हो गयी. वर्षों से चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे संभावित प्रत्याशियों के लिए यह सूची राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करने वाली है. कई दावेदारों की उम्मीदों को जहां नया संबल मिला है, वहीं कुछ को रणनीति बदलने पर मजबूर होना पड़ रहा है. जिला प्रशासन की ओर से जारी आरक्षण सूची के अनुसार, नगर परिषद साहिबगंज के कुल 28 वार्डाें में महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है. 14 वार्ड महिलाओं के लिये है. आधी आबादी के लिए चयन किया गया है. इस आरक्षण व्यवस्था का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों में सामाजिक संतुलन और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है. सूची के मुताबिक, वार्ड संख्या 05, 08, 12, 13, 16 को महिला आरक्षित श्रेणियों में रखा गया है, जिनमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग की महिलाएं शामिल हैं. वहीं वार्ड 01, 07, 17, 18, 19, 20, 27 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं. इससे इन वार्डों में महिला उम्मीदवारों की दावेदारी अचानक बढ़ गयी है और कई नये चेहरे सामने आने लगे हैं. अनारक्षित (अन्य) श्रेणी में वार्ड 02, 10, 11, 22, 23, 25, 26 रखे गए हैं, जहां सीधी और कड़ी राजनीतिक टक्कर देखने को मिल सकती है. अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 03, 04 (महिला) और 06, 24 (अन्य) तथा अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड 21 अन्य, वार्ड 28 महिला आरक्षित किया गया है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01 के लिए वार्ड 05, 14, 15 अन्य, पिछड़ा वर्ग 02 के लिये वार्ड 08 महिला व 09 अन्य होने से इन क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों की गतिविधियां भी तेज हो गयी है. जानकारों का मानना है कि इस बार चुनाव में नये चेहरे और सामाजिक प्रतिनिधित्व का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा.

साहिबगंज नगर परिषद

कुल वार्ड -28

महिला आरक्षित वार्ड-14

अनुसूचित जाति-04

अनुसूचित जनजाति-02

पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 08

अनारक्षित-14

अन्य के लिये – 14

नगर परिषद साहिबगंज का नया प्रारूप

वार्ड संख्या- आरक्षण- महिला व अन्य

01. अनारक्षित – महिला

02. अनारक्षित – अन्य

03. अनुसूचित जाति – महिला

04. अनुसूचित जाति- महिला

05. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1- अन्य

06. अनुसूचित जाति – अन्य

07. अनारक्षित – महिला

08. पिछड़ा वर्ग 02- महिला

09. पिछड़ा वर्ग 02- अन्य

10. अनारक्षित – अन्य

11. अनारक्षित – अन्य

12. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

13. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

14. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01 – अन्य

15. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- अन्य

16. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

17. अनारक्षित – महिला

18. अनारक्षित – महिला

19. अनारक्षित – महिला

20. अनारक्षित – महिला

21. अनुसूचित जाति – अन्य

22. अनारक्षित – अन्य

23. अनारक्षित – अन्य

24. अनुसूचित जाति – अन्य

25. अनारक्षित – अन्य

26.अनारक्षित – महिला

27. अनारक्षित – महिला

28. अनुसूचित जनजाति – महिला

बरहरवा नगर पंचायत

कुल वार्ड – 14

महिला आरक्षित वार्ड – 03

अनुसूचित जाति-01

अनुसूचित जनजाति- 00

पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 06

अनारक्षित – 07

अन्य के लिये – 08

बरहरवा नगर पंचायत में 14 वार्ड है जिसमें 06 वार्ड महिला के लिये है.

बरहरवा नगर पंचायत नया प्रारूप

वार्ड संख्या- आरक्षण- महिला व अन्य

01. अनारक्षित – महिला

02. अनारक्षित – अन्य

03. अनारक्षित – अन्य

04. अनारक्षित – अन्य

05. अनुसूचित जाति- अन्य

06. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

07. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- अन्य

08. अनारक्षित – महिला

09.अनारक्षित – महिला

10. अत्यंत पिछडा वर्ग 01- अन्य

11. पिछडा वर्ग 02 – महिला

12. अनारक्षित – अन्य

13. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

14. पिछड़ा वर्ग 02- अन्य

राजमहल नगर पंचायत

कुल वार्ड – 14

महिला आरक्षित वार्ड – 05

अनुसूचित जाति- 01

अनुसूचित जनजाति- 00

पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 06

अनारक्षित – 07

अन्य के लिये – 08

राजमहल नगर पंचायत में 14 वार्ड हैं, जिसमें 05 वार्ड महिला के लिये है.

राजमहल नगर पंचायत नया प्रारूप

वार्ड संख्या- आरक्षण- महिला व अन्य

01. अनारक्षित – अन्य

02. अनारक्षित – महिला

03. पिछड़ा वर्ग 02- अन्य

04. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

05. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- अन्य

06. अनारक्षित – महिला

07. अनारक्षित – अन्य

08. अनारक्षित – अन्य

09.अनारक्षित – अन्य

10. अनारक्षित – महिला

11. अनुसूचित जाति – अन्य

12. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- अन्य

13. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01- महिला

14. अत्यंत पिछड़ा वर्ग 01-अन्य

साहिबगंज नगर परिषद की वार्ड वार जनसंख्या

वार्ड- पुरूष- महिला- तृतीय लिंग- कुल

1 1187 1107 0 2294

2 1246 1176 0 2422

3 710 647 0 1357

4 1987 1852 0 3839

5 794 832 0 1626

6 1045 1015 0 2060

7 514 500 0 1014

8 1026 1048 0 2074

9 1559 1525 0 3084

10 1023 958 0 1981

11 1365 1318 0 2683

12 888 916 0 1804

13 1004 987 0 1991

14 978 984 0 1962

15 1980 1808 0 3788

16 950 907 0 1857

17 1841 1701 0 3542

18 1955 1857 0 3812

19 1243 1169 0 2412

20 1288 1221 0 2509

21 1682 1573 0 3255

22 2337 2136 0 4473

23 1366 1237 0 2603

24 1093 1071 0 2164

25 1183 1150 0 2333

26 1338 1307 0 2645

27 987 912 0 1899

28 999 682 0 1681

कुल 35568 33596 0 69164

बरहरवा नगर पंचायत की वार्ड वार जनसंख्या

वार्ड- पुरूष- महिला- तृतीय लिंग- कुल

1 2 12 13 14 15

1 1 704 712 0 1416

2 2 660 682 0 1342

3 3 958 907 0 1865

4 4 489 460 0 949

5 5 705 646 0 1351

6 6 687 646 0 1333

7 7 627 626 0 1253

8 8 395 389 0 784

9 9 391 382 0 773

10 10 868 876 0 1744

11 11 812 824 0 1636

12 12 1046 1049 0 2095

13 13 585 554 0 1139

14 14 858 815 0 1673

कुल 9785 9568 0 19353

राजमहल नगर पंचायत की वार्ड वार जनसंख्या

वार्ड- पुरूष- महिला- तृतीय लिंग- कुल

1 2 12 13 14 15

1 1 881 849 0 1730

2 2 780 777 0 1557

3 3 663 648 0 1311

4 4 866 862 0 1728

5 5 558 568 0 1126

6 6 720 653 0 1373

7 7 547 543 0 1090

8 8 783 707 0 1490

9 9 541 561 0 1102

10 10 441 406 0 847

11 11 467 431 0 898

12 12 839 757 0 1596

13 13 661 675 0 1336

14 14 347 328 0 675

कुल 9094 8765 0 17859

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola