मुर्शिदाबाद में छह बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से छह बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां रानीनगर और डोमकल थाना क्षेत्रों से हुईं। रानीनगर के हरुडंगा-कालीनगर इलाके से चार और डोमकल के भटशाला मोड़ से दो व्यक्ति पकड़े गए। आरोपियों के पास दो विदेशी सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों को सीजेएम अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे सीमा कैसे पार कर भारत में आए और उनका उद्देश्य क्या था। यह मामला सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ की चिंता को दर्शाता है और जांच में संगठित नेटवर्क से संबंधितता की संभावना भी तलाशी जाएगी।
प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते छह बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गयी है. रानीनगर थाना क्षेत्र के हरुडंगा-कालीनगर इलाके से चार घुसपैठियों को पकड़ा गया है, जिनकी पहचान बांग्लादेश के राजशाही जिले के गोदागरी थाना अंतर्गत सहरागाछी गांव के निवासी मो तारीकुल इस्लाम (30), मो जसीमुद्दीन शेख (29), मो नूर इस्लाम (30) एवं मो रबीउल इस्लाम के रूप में हुई है. वहीं डोमकल थाना क्षेत्र के भटशाला मोड़ से दो अन्य युवकों आकाश शेख (20) और रोबी शेख (19) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये युवकों के पास से दो बांग्लादेशी सिम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. रानीनगर के आइसी बिद्युत सरकार ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों को सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है. पुलिस अब इनसे यह जानने की कोशिश करेगी कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय सीमा कैसे पार की और भारत में प्रवेश करने का उद्देश्य क्या था. इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ की घटनाएं अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. पुलिस की पूछताछ से यह भी सामने आ सकता है कि इन युवकों का किसी संगठित नेटवर्क से संबंध है या नहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




