IPL 2026 से बाहर हुई चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस ने 89 रन से रौंदा
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 21 May 2026 11:12 PM
जीत के बाद जश्न मनाते गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर टॉप-2 में जगह पक्की कर ली है. इस हार के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ के साथ टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई है.
GT vs CSK: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें गुजरात टाइटंस ने बड़ी अंतर से जीत हासिल करते हुए टॉप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है. गुजरात ने चेन्नई को 89 रन से हराया. इस हार के साथ चेन्नई का सफर समाप्त हो गया. चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस के साथ टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई.
अहमदाबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन शुरुआत की. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. 125 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा. शुभमन गिल 64 रन बनाकर आउट हो गए.
सुदर्शन और बटलर की अर्धशतकीय पारी
उसके बाद दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला. इस दौरान साई सुदर्शन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. 207 के स्कोर पर 84 रन बनाकर सुदर्शन आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 57 रनों की पारी खेलकर चलते बने. गुजरात ने इन बल्लेबाजों के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने 1, स्पेंशर जॉनसन ने 1 और अंशुल कंबोज ने 1 विकेट चटकाए.
चेन्नई की खराब शुरुआत
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. संजू सैमसन पारी के पहले ही गेंद पर आउट हो गए. उसके बाद पावरप्ले के दौरान चेन्नई की टीम ने 4 विकेट गंवा दिए. जिसमें रुतुराज 16, मैथ्यू शॉर्ट ने 24, उर्विल पटेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद कार्तिक शर्मा भी 19 रन बनाकर आउट हो गए. 63 के स्कोर पर चेन्नई को पांचवां झटका लगा.
140 रन पर सिमटी चेन्नई सुपर किंग्स
हालांकि, छठे विकेट के लिए शिवम दुबे और ब्रेविस के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान दुबे 17 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद अंशुल कंबोज भी 19 रन बनाकर चलते बने. ब्रेविस 8 रन बनाकर आउट हो गए. 138 के स्कोर पर चेन्नई ने 8वां विकेट गंवाया. उसके बाद 140 के स्कोर पर चेन्नई ऑलआउट हो गई. गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज ने 3, कगिसो रबाडा ने 3 और राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










