शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने
अर्धशतक बनाने के बाद जश्न मनाते शुभमन गिल, फोटो पीटीआई
Shubman Gill T20 Record: आईपीएल 2026 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
Shubman Gill T20 Record: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे बैटर बन गए हैं. इस सूची में केएल राहुल और विराट कोहली पहले से ही शामिल हैं. गिल ने यह उपलब्धि 185 पारियों में हासिल की.
सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल – 166 पारियां
विराट कोहली – 184 पारियां
शुभमन गिल – 185 पारियां
सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने खिलाड़ी हैं. उन्होंने 162 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. दूसरे नंबर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिसने 165 पारियों में 6000 रन बनाए थे. तीसरे नंबर पर भारत के केवल राहुल हैं, जिसने 166 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. चौथे नंबर पर शॉन मार्श (180 पारी) और पांचवें नंबर पर डेवोन कॉनवे हैं, जिसने भी 180 पारियों में 6000 रन बनाए हैं.
ओवरऑल लिस्ट (पारियां)
162 – क्रिस गेल
165 – बाबर आजम
166 – केएल राहुल
180 – शॉन मार्श
180 – डेवोन कॉनवे
184 – विराट कोहली
185 – शुभमन गिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए