साहिबगंज में आज मनायी जाएगी सिदो- कान्हू की जयंती, उत्सव में शामिल होने के लिए नेपाल असम से पहुंचे हैं लोग
Sidho Kanho Statue
Sidho Kanho Jayanti: 11 अप्रैल को साहिबगंज के भोगनाडीह में सिद्धो-कान्हू की जयंती मनायी जाने वाली है, इस उत्सव में शामिल होने के लिए नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों से पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इस समारोह में शामिल होंगे.
साहिबगंज : हूल के नायक सिदो-कान्हू की जयंती शुक्रवार को है. 11 अप्रैल 1815 को भोगनाडीह में सिदो मुर्मू का जन्म हुआ था. सिदो- कान्हू जयंती समारोह छठीहार महा के रूप में मनाया जाता है. यह दिन 1855 के उस संघर्ष की याद दिलाता है, जब अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकनेवाले सिदो का जन्म हुआ था. हर साल 11 अप्रैल को यह धरती उनकी जयंती के उत्सव में सराबोर हो जाती है.
छठीहार महा में शामिल होने के लिए नेपाल असम से भी आ रहे लोग
इस छठीहार महा में शामिल होने के लिए नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा से संथाल समाज के लोग क्रांति स्थल पंचकठिया पहुंचे हैं. वहां परिक्रमा करने के बाद अरगोडी मैदान स्थित मांझी थाना एवं जाहेर थान में पूजा-अर्चना करते हैं. वहीं गुरु बाबा मुगलू मरांडी और अब्राहम मरांडी के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात पूजा होती है. गुरु बाबा ने बताया कि जब लोग (छठीहार महा) जयंती समारोह में पहुंचते हैं, तो सबसे पहले वे उस स्थान की परिक्रमा करते हैं, जहां सिदो- कान्हू को फांसी दी गयी थी. लोग पारंपरिक वेशभूषा में तीर-धनुष लेकर बरगद के पेड़ के चारों ओर परिक्रमा करेंगे और फिर पूजा-पाठ कर नमन करेंगे. यह हमारी वर्षों पुरानी परंपरा है. इसके बाद सभी लोग पास ही स्थित अरगोडी मैदान पहुंचेंगे, जहां संथाल समाज के देवी-देवताओं की पूजा की जाती है.
Also Read: PHOTOS: देवघर आईएसबीटी की बढ़ी रौनक, बेहतर सुविधाओं के साथ बस सेवा शुरू
आज बरहेट पहुंचेंगे सीएम प्रशासन ने पूरी की तैयारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन शुक्रवार को बरहेट जायेंगे. वहां से दोनों हेलीकॉप्टर से भोगनाडीह पहुंचेंगे और सिदो-कान्हू के जयंती समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर पुख्ता सुरक्षा- व्यवस्था की गयी है. भोगनाडीह मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है. समारोह में संथाल परगना के कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे.
Also Read: हजारीबाग में वज्रपात, मवेशी को देखने गये गंगो किस्कू की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










