शहरवासियों से किया वादा पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं” – पंकज मिश्रा

Updated:
विज्ञापन
शहरवासियों से किया वादा पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं” – पंकज मिश्रा

साहिबगंज को झारखंड बजट की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज व कार्गो हवाई अड्डा को मिली स्वीकृति

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड सरकार के बजट में साहिबगंज सदर अस्पताल को द्वितीय चरण में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी गई है, वहीं जिले में कार्गो हवाई अड्डा निर्माण का भी प्रस्ताव शामिल किया गया है. इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जगी है. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद चुनाव के दौरान उन्होंने शहरवासियों से साहिबगंज को विकसित और सुंदर शहर बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है . उन्होंने कहा कि “मैंने शहर में घूम-घूमकर जो संकल्प लिया था, उसे जमीन पर उतारने का काम शुरू हो गया है. झारखंड सरकार ने बजट में साहिबगंज मेडिकल कॉलेज और कार्गो हवाई अड्डा निर्माण की स्वीकृति देकर विकास का रास्ता खोल दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आने वाले समय में शहर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. मेडिकल कॉलेज और हवाई अड्डा बनने से साहिबगंज स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान बनायेगा और जिले के समग्र विकास को नयी गति देगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola