भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के चांदी के आभूषण चोरी मामले में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार अपराधी | Prabhat Khabar Network

चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार आरोपित. | Prabhat Khabar Network

RPF Action : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है, जिसके पास से बच्चों के गले में पहने जाने वाले चांदी के पांच पुराने आभूषण बरामद हुए हैं. सावन माह में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

RPF Action : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बच्चों के गले में पहने जाने वाले चांदी के पांच पुराने आभूषण (चकती) बरामद किए गए हैं. आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी भागलपुर को सौंप दिया है, जहां संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

प्लेटफॉर्म संख्या-1 से पकड़ा गया संदिग्ध युवक

आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दिल्ली छोर के पास एक संदिग्ध युवक पर जवानों की नजर पड़ी. पूछताछ के दौरान युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसे हिरासत में लिया गया.

अभियान में उपनिरीक्षक पूर्णेन्दु कुमार, आरक्षी उत्तम सरकार, आरक्षी मनीष कुमार यादव और आरक्षी अभिनन्द कुमार शामिल थे.

पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार करने का दावा

आरपीएफ के अनुसार पूछताछ के दौरान युवक ने बच्चों के गले से चांदी के आभूषण चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से करीब 15.370 ग्राम वजन के पांच पुराने चांदी के आभूषण (चकती) बरामद किए गए.

बरामद आभूषणों को जब्त कर लिया गया और आरोपी को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी भागलपुर को सौंप दिया गया.

आरोपी की हुई पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान नागो यादव (32 वर्ष), निवासी शाहजंगी, भागलपुर के रूप में हुई है. जीआरपी भागलपुर ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

सावन में बढ़ी भीड़ को देखते हुए आरपीएफ अलर्ट

आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि स्टेशन परिसर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि सावन महीने में कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है, जो लगभग एक महीने तक जारी रहती है. यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर आरपीएफ की टीम लगातार स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही है.

उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने सामान और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सुरक्षा कर्मियों को दें.


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन