स्टेटस-को आदेश के उल्लंघन का आरोप, दुकानदार बोले- जरूरत पड़ी तो फिर होगा अनिश्चितकालीन बंद

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : बैठक के दौरान मीना बाजार व छोटा रमना के व्यवसायीगण | Prabhat Khabar Network

बैठक के दौरान मीना बाजार व छोटा रमना के व्यवसायीगण

बेतिया मीना बाजार में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर व्यवसायियों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

Meena Bazaar Bettiah: बेतिया के स्टेडियम रोड और मीना बाजार में जिला प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बड़ी संख्या में दुकानदार शामिल हुए और प्रशासन की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.

बैठक में मौजूद व्यवसायियों ने कहा कि उनके हितों की रक्षा के लिए अब कानूनी और लोकतांत्रिक दोनों स्तरों पर लड़ाई लड़ी जाएगी.

स्टेटस-को आदेश के उल्लंघन का लगाया आरोप

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के स्टेटस-को (यथास्थिति) आदेश के बावजूद दुकानों को तोड़ने का प्रयास किया गया.

व्यवसायियों ने इसे न्यायालय के आदेश की अवहेलना बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया.

लीज नवीनीकरण और रसीद नहीं काटने का भी उठाया मुद्दा

बैठक में छोटा रमना की लीज नवीनीकरण प्रक्रिया और मीना बाजार में अंचल कार्यालय द्वारा रसीद नहीं काटे जाने का मुद्दा भी उठाया गया.

व्यवसायियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पर दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की. निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिला प्रशासन को दोबारा अनिश्चितकालीन बंद की सूचना देकर आंदोलन तेज किया जाएगा.

ऑडिटोरियम की दीवार पर भी उठाए सवाल

बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि ऑडिटोरियम की दीवार निर्माण के कारण करीब 14 फीट सड़क पर अतिक्रमण हुआ है, लेकिन इस मामले में जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

व्यवसायियों ने कहा कि यदि आम लोगों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है तो सरकारी निर्माण कार्यों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

बड़ी संख्या में शामिल हुए व्यवसायी

बैठक की अध्यक्षता रिंकी गुप्ता ने की, जबकि संचालन रिंकू कनौजिया ने किया.

बैठक में उपाध्यक्ष धर्मेश गुप्ता, संरक्षक पारस लाल विश्वकर्मा, रिंकू बरनवाल, संतोष केशरी, बिंटू कुमार, राजीव कुमार, मनीष झुनझुनवाला, धीरज कुमार, मेराज अली, पन्नालाल प्रसाद, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी मौजूद रहे.

बैठक के अंत में सभी व्यवसायियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन