हजारीबाग में वज्रपात, मवेशी को देखने गये गंगो किस्कू की मौत

वज्रपात.
Thunderstorm in Hazaribagh : हजारीबाग में आंधी-बारिश के बीच हुए वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वह मवेशियों को देखने के लिए जंगल में गया था. लौटते समय तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी. इसी दौरान वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया. अचेत अवस्था में उसे एंबुलेंस से हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मुखिया और परिजनों ने मुआवजे की मांग की है.
Hazaribagh Weather| चरही (हज़ारीबाग), आनंद सोरेन : हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार को मवेशी को देखने के लिए जंगल गये एक व्यक्ति की वज्रपात में मौत हो गयी. घटना जिले के चुरचू प्रखंड के आंगो थाना क्षेत्र की है. ग्राम गोंदवार टोला हिटली बांध निवासी गंगो किस्कू (50) पिता स्व शिकराम मांझी की मौत 10 अप्रैल को दोपहर करीब 3:00 बजे हो गयी. वह दोपहर 2:00 बजे घर मवेशी देखने के लिए घर के पास वाले जंगल की ओर गया था. तभी करीब 3:00 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गयी. वहां से वह घर लौटने लगा. वह घर के पास ही पहुंचा था कि वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया.
घर से कुछ ही दूरी पर वज्रपात की चपेट में आकर अचेत होकर गिरा गंगो किस्कू
गरज के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने के बाद गंगो किस्कू अचेत होकर गिर पड़ा. परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे उसे एंबुलेंस से हजारीबाग सदर अस्पताल ले गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
खेती-मजदूरी करके करते था परिवार का भरण-पोषण
मृतक गंगो किस्कू के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. बेटों के नाम अनिल किस्कू, रंजीत किस्कू और उमेश किस्कू हैं. बेटियों के नाम मैनों किस्कू और आरती किस्कू हैं. अनिल किस्कू और मैनों किस्कू की शादी हो चुकी है. मृतक गंगो किस्कू खेती करके और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक का पोस्टमार्टम 11 अप्रैल को कराया जायेगा. आंगो की मुखिया सितामुनी देवी और मृतक गंगो किस्कू के परिजनों ने आपदा प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है.
इसे भी पढ़ें
10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट
Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
Watch Video: धनबाद में आंधी-पानी, ओलावृष्टि से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छप्पड़ उड़े, बिजली गुल
अनिल टाईगर हत्याकांड में सामने आया 10 एकड़ जमीन पर कब्जा और 4.5 करोड़ रुपए का कनेक्शन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




