ePaper

Watch Video: धनबाद में आंधी-पानी, ओलावृष्टि से तबाही, दर्जनों पेड़ गिरे, छप्पड़ उड़े, बिजली गुल

Updated at : 10 Apr 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Weather Jharkhand Weather Today 10 April 2025

धनबाद में बारिश और ओलावृष्टि से हुई भारी तबाही. फोटो : प्रभात खबर

Weather Today: धनबाद जिले में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचायी. तेज हवाओं घरों के छप्पर उड़ गये. सिंदरी में दर्जनों पेड़ गिर गये. बिजली गुल हो गयी. बिजली बाधित होने से लोग परेशान है. ग्रामीण इलाकों में लोगों की खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो गयीं हैं. खासकर गेहूं और सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. बर्बादी की तस्वीरें यहां देखें.

विज्ञापन

Weather Today|धनबाद जिले में आंधी-बारिश ने बृहस्पतिवार को तबाही मचा दी. दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया. आंधी के साथ बारिश शुरू हुई. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवाओं की वजह से सिंदरी में दर्जनों पेड़ गिर गये. बिजली गुल हो गयी. घरों के छप्पड़ उड़ गये. बलियापुर में आंधी-पानी ने खूब तबाही मचायी है. ओलावृष्टि भी हुई है, जिसकी वजह से खेतों में लगी सब्जियों की फसल बर्बाद हो गयी है.

सब्जियों और गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान

ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया है कि झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग भिखराजपुर के पास भारी भरकम ताड़ का पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से रोड जाम हो गयी. भिखराजपुर के ग्रामीण पेड़ को रास्ते से हटने का प्रयास कर रहे हैं. लोगों ने बताया है कि तेज हवा और पत्थर के साथ वर्षा की वजह से सब्जियों और गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग ने जारी किया था रेड अलर्ट

इससे पहले मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करके धनबाद में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी. धनबाद में ओले गिरने से पहले राजधानी रांची में भी जमकर बारिश हुई. गरज-चमक के साथ यहां 4 बजे के बाद जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग ने रांची, खूंटी और रामगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

इसे भी पढ़ें

10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट

PHOTOS: देवघर आईएसबीटी की बढ़ी रौनक, बेहतर सुविधाओं के साथ बस सेवा शुरू

Watch Video: बदल गया रांची, रामगढ़ और खूंटी का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

धनबाद में 3 घंटे में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का रेड अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola