ePaper

Watch Video: रांची में झमाझम बारिश, रामगढ़ और खूंटी में गरज-चमक के साथ वर्षा, ओलावृष्टि का अलर्ट

Updated at : 10 Apr 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert Jharkhand Weather Today 10 April 2025

रांची में शुरू हुई बारिश. ओलावृष्टि की भी मौसम विभाग ने दी है चेतावनी. फोटो : अक्षय कुमार

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची, खूंटी और रामगढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है. शाम होने से पहले ही तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने इन तीनों जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना जतायी है. आईएमडी ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज झारखंड का सबसे अथिक उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया था.

विज्ञापन

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम 3 जिलों का मौसम बादल गया है. रांची, रामगढ़ और खूंटी जिले में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार (10 अप्रैल 2025) को शाम 4:18 बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि रांची, खूंटी और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. इसके साथ ही आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया.

रांची, खूंटी और रामगढ़ में चली तेज हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची, खूंटी और रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप घर से बाहर हैं, तो सावधानी बरतें.

मौसम वैज्ञानिक बोले- सावधान और सतर्क रहें

मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने तात्कालिक मौसम चेतावनी में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें. पेड़ के नीचे न रहें. किसी भी सूरत में बिजली के खंभों के आसपास न रहें. किसानों को खेत में नहीं जाने की सलाह दी गयी है. कहा है कि अगर खेत में जाना बहुत जरूरी हो, तो मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल की खाड़ी में बना है पश्चिमी विक्षोत्र का क्षेत्र

मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग में लो प्रेशर एरिया यानी पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना है, जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश और उससे सटे इलाकों में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का भी क्षेत्र बना हुआ है.

झारखंड का उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 14 मिलीमीटर वर्षा गुमला जिले के घाघरा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू जिले के डाल्टेनगंज में रही. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार जिले में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसे भी पढ़ें

10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट

PHOTOS: देवघर आईएसबीटी की बढ़ी रौनक, बेहतर सुविधाओं के साथ बस सेवा शुरू

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola