ePaper

10 अप्रैल को आपके शहर में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा, यहां चेक करें रेट

Updated at : 10 Apr 2025 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Cylinder Price Today 10 April 2025

LPG Cylinder Price Today 10 April 2025

LPG Cylinder Price Today 10 April 2025 : 10 अप्रैल 2025 को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर आपके शहर में सस्ता हुआ या महंगा. आज यानी बृहस्पतिवार को आपको एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा. झारखंड में आज सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलेगा. सबसे महंगा सिलेंडर कहां मिलेगा. इन सभी सवालों का जवाब आपको यहां मिलेगा. अगर आप आज एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेने वाले हैं, तो पहले सिलेंडर का रेट यहां चेक कर लें.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price Today 10 April 2025 : 10 अप्रैल 2025 को 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कीमत कितनी है. 10 अप्रैल को झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर कहां मिलेगा. 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज सबसे महंगा कहां मिलेगा. आपके इन सभी सवालों का जवाब यहां मिलेगा. सबसे पहले आपको बताते हैं कि झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर 10 अप्रैल 2025 को कहां मिलेगा. इसका जवाब है- हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़. इन तीनों जिलों में आज आपको एलपीजी सिलेंडर के लिए 912 रुपए देने होंगे. अगर आप यही सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम यानी जमशेदपुर में लेने जा रहे हैं, तो आपको इसके लिए सबसे कम कीमत देनी होगी.

जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले में भी आज सबसे सस्ता सिलेंडर मिलेगा. इन दोनों जिलों में 892.50 रुपए में एलपीजी सिलेंडर मिल जायेगा. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Indian Oil Corporation of India Ltd) ने बताया है कि पश्चिमी सिंहभूम में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 अप्रैल 2025 को 902 रुपए है. इसी सिलेंडर की कीमत चतरा में 909.50 रुपए और चाईबासा में 902 रुपए है. राजधानी रांची, धनबाद, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, देवघर समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. आईए, देखते हैं कि आज 10 अप्रैल 2025 को झारखंड के किस जिले में एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज झारखंड के 24 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची910.50 रुपए
जमशेदपुर892.50 रुपए
धनबाद910.50 रुपए
बोकारो910.50 रुपए
गिरिडीह910.50 रुपए
देवघर910.50 रुपए
दुमका910.50 रुपए
हजारीबाग912.00 रुपए
कोडरमा912.00 रुपए
पलामू910.50 रुपए
चतरा909.50 रुपए
जामताड़ा910.50 रुपए
गढ़वा910.50 रुपए
गोड्डा910.50 रुपए
गुमला910.50 रुपए
खूंटी910.50 रुपए
चाईबासा902.00 रुपए
लातेहार910.50 रुपए
लोहरदगा910.50 रुपए
पाकुड़910.50 रुपए
रामगढ़912.00 रुपए
साहिबगंज910.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां892.50 रुपए
सिमडेगा910.50 रुपए
Source : Indian Oil Corporation Ltd

14 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का है?

9 अप्रैल 2025 को झारखंड की राजधानी रांची में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 910.50 रुपए है. झारखंड के अलग-अलग शहरों और जिलों में इसकी कीमत अलग-अलग है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां देश भर में गैस सिलेंडर की कीमतें तय करतीं हैं. कीमतों में बदलाव वैश्विक तेल बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय करों (टैक्सेज) पर निर्भर है.

14.2 किलो के सिलेंडर में कितनी गैस होती है?

एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर का वजन 15 किलो +/- 150 ग्राम होता है. इसके अंदर 14.2 किलोग्राम LPG भरी होती है.

14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने लीटर का होता है?

प्रत्येक 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर में मौजूद तरल की मात्रा क्या है? एलपीजी (प्रोपेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.96 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 27.832 लीटर. एलपीजी (ब्यूटेन) के लिए 1 किलोग्राम = 1.724 लीटर. इसलिए 14.2 किलोग्राम = 24.48 लीटर.

14 किलो का गैस सिलेंडर कितने रुपए का है?

घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 के बाद पहली बार 7 अप्रैल 2025 को बढ़ोतरी की गयी. रांची में इसकी कीमत 860.50 रुपए से बढ़कर 910.50 रुपए हो गयी.

झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड में सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मिलता है. इन दोनों जिलों में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को 892.50 रुपए में मिल रहा है. ये दोनों जिले कोल्हान प्रमंडल में आते हैं.

झारखंड में सबसे महंगा सिलेंडर कहां मिलता है?

झारखंड के 3 जिले (हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़) ऐसे हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912 रुपए है. इन्हीं 3 जिलों में एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा है.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे

हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola