जाम से निजात को लेकर नो-वेंडिंग जोन की प्रक्रिया तेज

Updated:
विज्ञापन
जाम से निजात को लेकर नो-वेंडिंग जोन की प्रक्रिया तेज

टाउन हॉल परिसर में अस्थायी दुकानदारों को दुकान आवंटन

विज्ञापन

साहिबगंज

शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर परिषद और जिला प्रशासन द्वारा नो-वेंडिंग जोन लागू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में टाउन हॉल परिसर में अस्थायी दुकानदारों के लिए दुकानों का आवंटन किया गया है ताकि मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त रखा जा सके. नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिरवाबाड़ी क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अब मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार की अस्थायी दुकानें नहीं लगेंगी. इसके लिए पहले चरण में चिह्नित अस्थायी दुकानदारों को टाउन हॉल परिसर में स्थान उपलब्ध कराया गया है, जहां उन्हें व्यवस्थित रूप से दुकान लगाने की सुविधा मिलेगी. नगर प्रशासक ने कहा कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को जाममुक्त बनाना और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत दिलाना है. अस्थायी दुकानों के कारण सड़क संकरी हो जाती थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी. नो-वेंडिंग जोन लागू होने से सड़क चौड़ी और साफ रहेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह व्यवस्था सफल रहती है तो भविष्य में शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की योजना लागू की जाएगी. नगर परिषद का प्रयास है कि दुकानदारों के हितों की रक्षा करते हुए शहर को व्यवस्थित और जाममुक्त बनाया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola