गया जी : साइकिल से घर लौट रहे युवक से मोबाइल झपटकर फरार हुए बदमाश, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन
घर लौट रहे युवक से मोबाइल की छिनतई, पल्सर सवार बदमाश फरार

गया जी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक से मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है. बुधुआ मेला के समीप साइकिल से घर लौट रहे युवक का मोबाइल पल्सर बाइक सवार दो बदमाश झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

गया जी के खिजरसराय थाना क्षेत्र के बुधुआ मेला के समीप शुक्रवार की शाम साइकिल से घर लौट रहे एक युवक से पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया. पीड़ित युवक की पहचान आर.के. पासवान के रूप में हुई है. बताया गया कि युवक अपने घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया और हुलासगंज की ओर तेज गति से फरार हो गए.

पीड़ित परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना

घटना के बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. युवक के पिता धर्मेंद्र पासवान ने मामले की सूचना खिजरसराय थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल

इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही छिनतई और छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, गया जी-कोडरमा समेत इन स्टेशनों से होकर चलेगी


विज्ञापन
Amitabh Ranjan Khijarsaray

लेखक के बारे में

By Amitabh Ranjan Khijarsaray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन