पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, गया जी-कोडरमा समेत इन स्टेशनों से होकर चलेगी

Updated:
विज्ञापन
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

Patna Charlapalli Special Train : रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है. यह निर्णय बिहार, झारखंड और तेलंगाना के यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. नई समय-सारणी और प्रमुख स्टेशनों की जानकारी के साथ, अब यात्रा और भी आसान होगी.

विज्ञापन

Patna Charlapalli Special Train : यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है. इससे बिहार, झारखंड और तेलंगाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

ट्रेन के संचालन की तिथियां और दिन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल तीन अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार व बुधवार को पटना से रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल पांच अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल सात अगस्त से 18 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से पटना के लिए रवाना होगी.

मार्ग और प्रमुख स्टेशन

यह स्पेशल ट्रेन गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और काजीपेट सहित प्रमुख स्टेशनों के रास्ते संचालित होती है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की भारी मांग और लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद

श्रावणी मेला, त्योहारों और अवकाश के दौरान ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा.

Also Read : डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग के 44 रेलकर्मियों का तबादला, गया जंक्शन के कई अधिकारी भी बदले


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन