‘बिल्ट फास्ट नहीं, बिल्ट राइट और सस्टेनेबल हो निर्माण’, गया जी में बोले कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में आयोजित दो दिवसीय 'इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026' में भवन निर्माण क्षेत्र को नई दिशा दी गई. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'बिल्ट राइट' और 'सस्टेनेबल' निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला. एक्सपो में 20 कंपनियों ने अपने आधुनिक उत्पाद और तकनीक पेश किए.

विज्ञापन

भवन निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को नयी दिशा देने के उद्देश्य से गया जी के होटल घराना ट्री में आर्किटेक्चर एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन गया जी की ओर से 14 और 15 सितंबर को दो दिवसीय ‘इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’ का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

विज्ञापन

इंजीनियर और आर्किटेक्ट न्यू इंडिया के भागीदार

प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ईंट व सीमेंट से एक ढांचा तैयार होता है, लेकिन जिंदगी भर की सांसें आर्किटेक्ट के विचार भरते हैं और उसकी सराहना युग-युगांतर तक आने वाली पीढ़ियां करती हैं. एक इंजीनियर कल्पना की संरचना नहीं बनाता, बल्कि उसकी मजबूती व सुरक्षा भी प्रदान करता है.

इसलिए एक इंजीनियर व आर्किटेक्चर न्यू इंडिया व न्यू बिहार के बड़े भागीरदार हैं, जो योद्धा के रूप में काम करने के लिए सजगता से कदम बढ़ा रहे हैं.

उन्होंने 'मेक इन इंडिया' तकनीक को बढ़ाने पर जोर देते हुए 'बिल्ट फास्ट' के साथ 'बिल्ट राइट व सस्टेनेबल' और 'बिल्ट फॉर फ्यूचर' के सिद्धांत को अपनाने की आवश्यकता बताई.

नेचुरल रिसोर्स का सीमित उपयोग और ड्यूरेबिलिटी

अतरी विधायक रोमित कुमार ने कहा कि नेचुरल रिसोर्स जैसे गिट्टी, बालू, ईंट सीमित हैं और इसे बनने में समय लगता है, इसलिए इनका कंस्ट्रक्शन में उपयोग ड्यूरेबिलिटी के साथ हो.

हमें इतिहास से सीखने की जरूरत है, क्योंकि राजगीर में चीन से भी पुरानी दीवार खड़ी है. वहीं, विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि हम गया जिला को सुंदर व स्वच्छ बना सकते हैं, क्योंकि विष्णुपद व बोधगया में देश-विदेश से लोग आते हैं और इंजीनियर्स तथा आर्किटेक्ट गया को सुव्यवस्थित बनाएंगे.

निर्माण से जुड़ी करीब 20 कंपनियों के लगे स्टॉल

इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026 में भवन निर्माण से जुड़ी स्टील, सीमेंट व अन्य क्षेत्रों की करीब 20 कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं. यहां कंपनियां पीपीटी व अन्य माध्यमों से लोगों को अपनी तकनीक और उत्पादों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दे रही हैं.

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स, बिल्डर्स और निर्माण क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को निर्माण सामग्री व आधुनिक तकनीक से जुड़ी कंपनियों के साथ एक साझा मंच उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन