गया जी : पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होते ही घट गई संख्या, खिजरसराय में रोज हो रही सिर्फ 1-2 रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के नीमचक बथानी अनुमंडल में पेपरलेस रजिस्ट्री लागू होने के बाद रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है. एक सितंबर से हर दिन सिर्फ एक-दो रजिस्ट्री ही हो रही है.

विज्ञापन

Gaya Paperless Registry : गया जी की नीमचक बथानी अनुमंडल स्थित निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या में कमी आई है. एक सितंबर से कार्यालय में प्रतिदिन इक्का-दुक्का लोग ही रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं. नई व्यवस्था के विरोध में रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुड़े कातिब फिलहाल इसमें भाग नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन

हालांकि कार्यालय के आसपास पहले की तरह भीड़ नहीं दिख रही है, लेकिन कुछ लोग साइबर कैफे या अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर कार्यालय पहुंच रहे हैं. कार्यालय में मौजूद कर्मियों की सहायता से उनकी रजिस्ट्री करायी जा रही है.

तकनीकी सहायता और प्रक्रिया

प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर निबंधन कार्यालय के कर्मी आईटी सेल की मदद से उसका समाधान कर रजिस्ट्री कराने में सहयोग कर रहे हैं.

निबंधन पदाधिकारी का बयान

नीमचक बथानी निबंधन कार्यालय के निबंधन पदाधिकारी नंद प्रताप ने बताया कि पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद रजिस्ट्री की संख्या में कमी आई है. बावजूद इसके एक सितंबर से प्रतिदिन एक-दो रजिस्ट्री हो रही है. इस प्रक्रिया में कागजात करीब 700 रुपये के शुल्क पर निकाले जा सकते हैं.

मोबाइल नंबर से जुड़ाव

खरीदार या विक्रेता का आधार मोबाइल नंबर से जुड़ा होना आवश्यक है. इसी के आधार पर लॉगिन आईडी तैयार होती है. रजिस्ट्री के दौरान निबंधन पदाधिकारी के समक्ष इकरार की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है.

पारदर्शिता और नई व्यवस्था

उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था शुरू होने पर शुरुआती दौर में थोड़ी परेशानी स्वाभाविक है, समय के साथ व्यवस्था और बेहतर होगी. पेपरलेस रजिस्ट्री पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन