गया जी में 5 स्टोन ब्लॉकों की ई-नीलामी शुरू, 28 सितंबर को प्री-बिड बैठक; नवंबर-दिसंबर में ऑक्शन

Updated:
विज्ञापन

पत्थर खनन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिला खनन विभाग ने पांच स्टोन ब्लॉकों के बंदोबस्त के लिए एमएसटीसी पोर्टल पर ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसके तहत 28 सितंबर को प्री-बिड बैठक और नवंबर-दिसंबर में विभिन्न चरणों में नीलामी होगी.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी जिला खनन एवं भू-विज्ञान विभाग ने जिले में पांच स्टोन ब्लॉक के बंदोबस्त के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इ-नीलामी एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से करायी जायेगी. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28 सितंबर को पूर्व-बिड बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय सभागार, गया में सुबह 11:30 बजे से होगा.

विज्ञापन

टेंडर लेने के इच्छुक व्यक्तियों को इसमें भाग लेने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इ-नीलामी कार्यक्रम एवं निविदा दस्तावेज की शर्तों में आवश्यकता के अनुसार संशोधन किया जा सकता है. विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट और एमएसटीसी पोर्टल पर उपलब्ध करायी गयी है. वर्तमान में गया में कोई भी पत्थर खनन फंक्शन में नहीं है.

पांच ब्लॉकों की नीलामी

इ-नीलामी के लिए मिर्जापुर एंड गेरे स्टोन माइन ब्लॉक वन, गेरे स्टोन माइन ब्लॉक दो, गेरे स्टोन माइन ब्लॉक तीन, गेरे स्टोन माइन ब्लॉक चार और गेरे स्टोन माइन ब्लॉक पांच को शामिल किया गया है.

पत्थर खनन की सांकेतिक तस्वीर
पत्थर खनन की सांकेतिक तस्वीर

ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने का लास्ट डेट

निविदा दस्तावेज शुल्क जमा कर ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर को सुबह 10:30 बजे निर्धारित है. अग्रधन राशि (इएमडी) और निविदा दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक है.

नीलामी की तिथियां

ब्लॉक वन और ब्लॉक दो के लिए तकनीकी निविदा विभिन्न तिथियों में निर्धारित है. इन दोनों ब्लॉकों की इ-नीलामी संभावित तीन नवंबर को होगी.

Also Read : गया जी-औरंगाबाद में यूरेनियम ब्लॉक नीलामी की तैयारी, रोहतास में ग्लूकोनाइट से ₹2643 करोड़ कमाई की उम्मीद

इसी तरह ब्लॉक तीन और ब्लॉक चार की तकनीकी प्रक्रिया तथा दोनों की इ-नीलामी नवंबर में होगी. ब्लॉक पांच की तकनीकी प्रक्रिया नवंबर को विभिन्न तिथियों में और इसकी इ-नीलामी दिसंबर में निर्धारित है.

अधिकारी का बयान

संबंध में जिला खनन विकास पदाधिकारी अम्बिक कुमार ने बताया कि गया में नये पांच स्टोन ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है. जिसे इ नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है ताकि स्टोन ब्लॉक का टेंडर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संबंधित को आवंटित किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन