गया : शटडाउन में चूक से बियाडा क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की चपेट में आया मजदूर, 20 फीट से गिरकर गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के बियाडा परिक्षेत्र में सोमवार शाम 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद हड़कंप मच गया है और संवेदक का फोन बंद आ रहा है.

विज्ञापन

गया जी की बुजियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर पंचायत के फल्गु नदी पूर्वी तट स्थित बियाडा परिक्षेत्र में सोमवार की शाम 11 हजार विद्युत सप्लाई के दौरान संवेदक के निजी मजदूर काम करते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया और 20 फीट ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरा, जिसके बाद कर्मियों द्वारा उसे आनन-फानन में उपचार के लिए पटना ले जाया गया.

विज्ञापन

हादसे के बाद चर्चा और संवेदक का रवैया

घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों के बीच इस तरह की चर्चा है कि इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो चुकी है. इस पूरी घटना के सामने आने के बाद से संवेदक ने अपना मोबाइल फोन पूरी तरह से बंद कर लिया है.

शट डाउन में लापरवाही और गलत फीडर बंद होना

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जूनियर इंजीनियर मुकुल श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार के कर्मचारी ने भोरे विद्युत आपूर्ति केंद्र पर सूचना देकर पावर बंद यानी शट डाउन की मांग की थी. लेकिन उसे विद्युत विभाग विस्तार फिटर की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण उसने दूसरे पावर की सप्लाई बंद करा दी.

करंट लगने से हुआ हादसा और विभाग का बयान

विद्युत विभाग के अधिकारी की माने तो गलत फीडर बंद होने की इस तकनीकी गलती और लापरवाही के कारण ही निजी मजदूर चालू 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. फिलहाल ठेकेदार का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिसके कारण इस मामले में स्पष्ट तौर पर अभी कुछ भी बयान जारी करना मुनासिब नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन