श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले माही की शरण में पहुंचे ऋषभ पंत, अहम मुकाबलों से पहले धोनी के साथ की ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
एमएस धोनी, शाहबाज नदीम और ऋषभ पंत (फोटो—इंस्टाग्राम)

एमएस धोनी, शाहबाज नदीम और ऋषभ पंत (फोटो—इंस्टाग्राम)

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं. पंत इस समय रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

Rishabh Pant and MS Dhoni : भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. 28 वर्षीय पंत इन दिनों रांची में हैं, जहां वह भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. श्रीलंका दौरे से पहले धोनी के साथ अभ्यास की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पंत माही से टिप्स लेते हुए नजर आ रहे है.

शाहबाज ने शेयर की तस्वीर

View on Instagram

पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम ने फ्राइडे को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ एमएस धोनी और ऋषभ पंत नजर आ रहे हैं. नदीम ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन फिनिशर- ऋषभ पंत और माही भाई.' इसके बाद यह फोटो क्रिकेट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई.

वहीं सोशल मीडिया पर एक और वायरल वीडियो में दिख रहा है धोनी ऋषभ पंत को गेम से रिलेटेड टिप्स दे रहे है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो JSCA स्टेडियम का है.

15 अगस्त से श्रीलंका दौरा

भारत का श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से शुरू होगा. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त के बीच गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. टेस्ट टीम के प्रमुख विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पंत से इस सीरीज में बड़ी उम्मीदें रहेंगी.

अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था टेस्ट

पंत आखिरी बार जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में मैदान पर उतरे थे. उस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी उपयोगिता साबित की थी. अब श्रीलंका दौरे पर भी उनसे मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है.

टेस्ट में ऋषभ पंत

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत अब तक 50 मैचों की 87 पारियों में 3,557 रन बना चुके हैं. उनके नाम आठ शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं. खास बात यह है कि श्रीलंका सीरीज में पंत के पास टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का भी सुनहरा मौका होगा. फिलहाल उनके नाम 97 छक्के हैं और वह इस उपलब्धि से सिर्फ तीन छक्के दूर हैं.

Also Read: श्रीलंका दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट में कुलदीप का शानदार प्रदर्शन, चार मैचों में झटके 8 विकेट


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola