श्रीलंका दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट में कुलदीप का शानदार प्रदर्शन, चार मैचों में झटके 8 विकेट

Updated:
विज्ञापन
कुलदीप यादव (फोटो—एक्स)

कुलदीप यादव (फोटो—एक्स)

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट में गेंद से शानदार वापसी की है. हर मैच में 2 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय टीम के लिए श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा आत्मविश्वास हासिल किया है. जानें उनके प्रदर्शन की खास बातें.

विज्ञापन

Kuldeep Yadav : भारतीय टीम के स्टार लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बाद कुलदीप ने इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट वन डे कप में गेंद से शानदार वापसी की है.

हर मैच में 2-2 विकेट

श्रीलंका दौरे से पहले कुलदीप का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है. यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए कुलदीप ने टूर्नामेंट के चार मुकाबलों में अब तक 8 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने हर मैच में 2-2 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए अब तक 36.5 ओवर गेंदबाजी की है और करीब 4.5 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों को परेशान करने वाली गेंदबाजी ने विपक्षी टीमों को मुश्किल में डाला है.

बेन स्टोक्स को बनाया शिकार

वन डे कप में यॉर्कशायर और डरहम के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भी कुलदीप यादव ने अपना जलवा बरकरार रखा. पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने 10 ओवर में मात्र 23 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. उन्होंने पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 12 रन के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद सेट बल्लेबाजी कर रहे कॉलिन एकरमैन को 26 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया. कुलदीप के शानदार स्पेल की बदौलत डरहम की पूरी टीम 48 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई. अब यॉर्कशायर के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य है.

Also Read: स्टोइनिस ने द हंड्रेड में दिखाई गजब की सिक्स हिटिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कुलदीप ने बैटिंग से भी छोड़ी छाप

ससेक्स के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप यादव ने बल्ले से भी 22 रनों की पारी खेली. उन्होंने ये रन सिर्फ 12 गेंदों पर बनाए. अपनी पारी में कुलदीप ने 3 चौके और एक छक्का मारा. 139 मैचों के लिस्ट ए करियर में कुलदीप के बल्ले से निकला यह पहला छक्का है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 7 जबकि टी20 में तीन छक्के मारे हैं.

श्रीलंका सीरीज से पहले मिला बड़ा आत्मविश्वास

भारत को जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां टेस्ट मुकाबलों में कुलदीप यादव की भूमिका अहम हो सकती है. इंग्लैंड की परिस्थितियों में लगातार विकेट लेकर कुलदीप ने दिखा दिया है कि वह बड़े मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं. श्रीलंका के खिलाब भारत अपना पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेलेगा.

Also Read: ‘मेरा शरीर खेलने के लिए तैयार नहीं था’, टेस्ट सीरीज से बाहर रहने पर बोले अल्जारी जोसेफ


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola