‘मेरा शरीर खेलने के लिए तैयार नहीं था’, टेस्ट सीरीज से बाहर रहने पर बोले अल्जारी जोसेफ
डैरेन सैमी और अल्जारी जोसेफ (फोटो—एक्स)
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने कोच डैरेन सैमी के चयन ठुकराने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जोसेफ ने इसे 'विवादित और बिना संदर्भ के' बताया है. जानें उन्होंने क्या कहा.
Alzarri Joseph and Sammy : वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने मुख्य कोच डैरेन सैमी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए चयन को ठुकरा दिया था. जोसेफ ने सैमी के बयान को 'विवादित और बिना मतलब के' बताया है.
मैनेजमेंट से बातचीत के बाद फैसला
जोसेफ ने कहा कि उन्होंने टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से बातचीत के बाद यह फैसला लिया था. उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से जारी बयान में उनके बाहर रहने का कारण 'निजी कारण' बताया गया था, लेकिन सैमी के बयान से स्थिति को अलग तरीके से पेश किया गया.
जोसेफ ने कहा, 'हमारी बातचीत हुई थी. सैमी लंबे समय से इस खेल का हिस्सा रहे हैं और वह जानते हैं कि उनके बयान का जनता पर क्या असर पड़ेगा. इसलिए मेरे पास उनके बयान को लेकर ज्यादा कुछ कहने को नहीं है.'
शरीर नहीं दे रहा था साथ
अल्जारी जोसेफ ने बताया कि पीठ की स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के कारण वह लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे. चोट से वापसी के बाद उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड दौरे भी मिस किए थे. उन्होंने कहा है कि वे लगभग एक साल तक बाहर थे. इतने लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खेलना आसान नहीं था. हमने चर्चा की थी कि वे यहां दो टेस्ट मैच खेलेंगे और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मुकाबले भी खेले. इसके बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनका शरीर एक और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार नहीं है.
सैमी के साथ रिश्ते पर बोले जोसेफ
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बयानबाजी का असर भविष्य में उनके और सैमी के रिश्ते पर पड़ेगा, तो जोसेफ ने कहा कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, मैं वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने आता हूं, किसी व्यक्ति का नहीं. मैं यहां दोस्ती करने नहीं, बल्कि अपना काम करने और टीम के लिए प्रदर्शन करने आता हूं.
Also Read: स्टोइनिस ने द हंड्रेड में दिखाई गजब की सिक्स हिटिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए