गया जी : मानपुर मॉडल विद्यालय पहुंचे डीईओ, बोले- हर महीने बेस्ट स्कूल और शिक्षक होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मॉडल स्कूल मानपुर का निरीक्षण करते डीइओ | Prabhat Khabar Network

मॉडल स्कूल मानपुर का निरीक्षण करते डीइओ | Prabhat Khabar Network

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने मानपुर प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का निरीक्षण किया. उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों के साथ नवाचार पर चर्चा की. हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय, शिक्षक और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कृष्ण मुरारी गुप्ता ने शुक्रवार को मानपुर प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्षा, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया तथा विद्यालय में संचालित शिक्षण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की.

पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्राओं से डीइओ ने सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करायी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने छात्राओं से पुस्तकालय के उपयोग, अध्ययन सामग्री तथा शिक्षकों के सहयोग के संबंध में भी पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सभी कक्षाएं नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती मिलीं, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया.

शिक्षकों के साथ बैठक और नवाचार पर चर्चा

इसके बाद डीइओ ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे.

बैठक में शिक्षकों ने शिक्षण पद्धति, नवाचार एवं विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत दिये. डीइओ ने इन सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारों को अन्य मॉडल स्कूलों में भी लागू करने का प्रयास किया जायेगा.

हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिलेगा सम्मान

कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी मॉडल स्कूलों का विभिन्न मानकों पर नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन किया जायेगा. प्रत्येक माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को "मॉडल स्कूल ऑफ द मंथ" घोषित कर सम्मानित किया जायेगा.

इसके साथ ही बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शिक्षकों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी हर माह सम्मानित किया जायेगा.

स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से शिक्षा व्यवस्था में सुधार

उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनेगा, जिससे शिक्षण व्यवस्था में निरंतर सुधार होगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी. विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने डीइओ की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.


विज्ञापन
Haribansh Kumar

लेखक के बारे में

By Haribansh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन