ePaper

Sahibganj News: बरहरवा में 9 साल की बच्ची की हत्या, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

Updated at : 20 Jun 2024 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj news barharwa crime news

जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के बरहरवा में 9 साल की एक बच्ची की हत्या कर दी गई है. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है.

विज्ञापन

Sahibganj News|बरहरवा (साहिबगंज), विकास : साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसीर में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या कर शव को एक निर्माणाधीन भवन में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग के परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है.

बाजार गई थी मां, तभी लापता हो गई 9 साल की बच्ची

जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मां बाजार करने के लिए बुधवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकली थी. बजार से लौटने के बाद देखा कि उनकी 9 साल की बच्ची घर में नहीं है. आसपास में काफी खोजीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. उसके माता-पिता और परिजन रात भर परेशान रहे.

निर्माणाधीन मकान के कमरे में मिला नाबालिग का शव

गुरुवार (20 जून) को सुबह होते ही घर से कुछ दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान के कमरे में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली. बच्ची की मां एवं अन्य लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि उनकी बच्ची के शरीर पर कई जगह नाखून के निशान हैं. बच्ची के मुंह में तंबाकू डाल दिया गया है. कमर से नीचे कई जगह खून के निशान हैं.

बरहरवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी बरहरवा थाना पुलिस को दी. बरहरवा थाना के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, बरहरवा थाना के एसआई अमित कच्छप, आरपी यादव, कबिन्द्र मिश्रा सहित अन्य घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी.

मां ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

इधर, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए साहिबगंज एसपी कुमार गौरव ने जांच के लिए राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी को भेजा. एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. नाबालिग की मां ने आशंका जतायई है कि दुष्कर्म के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

इस सनसनीखेज मामले की पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी है. हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार ने कहा कि पुलिस जल्दी ही मामले का उद्भेदन करेगी. नबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

इसे भी पढ़ें

हादसे में जख्मी राज मिस्त्री की मौत के बाद आक्रोशितों ने बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग को जाम

बरहरवा के चार हत्यारोपित को आजीवन कारावास

बरहरवा स्टेशन के वेटिंग रूम के शौचालय में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola