दो मार्च को जमालपुर-किऊल रेलखंड ट्रैफिक ब्लॉक

Updated at : 27 Feb 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
दो मार्च को जमालपुर-किऊल रेलखंड ट्रैफिक ब्लॉक

कई ट्रेनों के रूट परिवर्तित

विज्ञापन

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेल खंड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो मार्च को ट्रैफिक ब्लॉक का कार्य होना है. इसको लेकर रेलवे द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने बताया गया कि साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और भागलपुर-दुमका रेलखंड के कई ट्रेनों के संचालन निरस्त किये गये हैं. कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और कुछ ट्रेनों को परिचालन रूट बदले गये हैं. वहीं भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस को तय समय से 45 मिनट देरी से भागलपुर से खोलने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. इन ट्रेनों के बदले गये मार्ग 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल (1 मार्च को यात्रा प्रारंभ) को भागलपुर-रतनपुर-मुंगेर -बरौनी मार्ग से परिवर्तित किया जाएगा. 22311 गोड्डा एलटीटी 2 मार्च को यात्रा प्रारंभ को भागलपुर-मुंगेर-बरौनी-मोकामा-पटना मार्ग में परिवर्तित किया जाएगा. शॉर्ट टर्मिनेट की गयी ट्रेनें : मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी 2 मार्च भागलपुर तक चलेगी. पटना-दुमका एक्सप्रेस 2 मार्च को किऊल तक ही चलेगी. ट्रेनों का पुनर्निर्धारण : भागलपुर आनंद विहार एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेंगी,53404 गया- जमालपुर पैसेंजर 2घंटा देरी से प्रस्थान करेगी. जमालपुर तिलरथ पैसेंजर 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेंगी. 13241 बांका-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी. रद्द की जाने वाली ट्रेनें : 73421/22 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर, 63423/24 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर किऊल पैसेंजर, जमालपुर-तिलरथ पैसेंजर, जमालपुर-मानसी पैसेंजर, जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola