रेल यातायात निरीक्षक को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई

रेल यातायात निरीक्षक को दी गयी समारोहपूर्वक विदाई
संवाददाता, पाकुड़ पाकुड़ रेलवे स्टेशन में पदस्थापित यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा के हावड़ा स्थानांतरित होने पर रविवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर रेलवे कर्मचारियों ने उन्हें अंग वस्त्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने साहा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके स्थानांतरण से रेलवे और कर्मचारियों को अपूर्णीय क्षति हुई है. साहा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण स्वाभाविक है और उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और कर्मठता से निभाया है. उन्होंने सभी कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन कुमार विकास ने किया और धन्यवाद ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक के विशेष कार्य पदाधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में गौतम कुमार पांडेय, प्रीतम कुमार मंडल, अजय माल, ओंकारनाथ ओझा, अमित कुमार, आनंद मोहन, अशोक कुमार, मनोज कुमार यादव आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




