ओके00 साहिबगंज व मनिहारी अंतरराज्यीय फेरीघाट की बंदोबस्ती का डाक चार मार्च को

ओके00 साहिबगंज व मनिहारी अंतरराज्यीय फेरीघाट की बंदोबस्ती का डाक चार मार्च को
संवाददाता, साहिबगंज साहिबगंज जिले के सदर अंचल में स्थित फेरीघाट साहिबगंज और मनिहारी अंतरराज्यीय फेरीघाट की बंदोबस्ती के शेष बचे हुए माह (वित्तीय वर्ष 2024-25) और आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डाक प्रक्रिया 4 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे समाहरणालय कक्ष में आयोजित की जायेगी. इस संबंध में अपर समाहर्ता गौतम भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर 2024 से सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन की निगरानी में फेरी सेवा संचालित की जा रही है. आगामी वित्तीय वर्ष में राजस्व को ध्यान में रखते हुए बंदोबस्ती की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. इससे पहले 6 जून 2024 को अल्पकालिक डाक सूचना जारी की गई थी, जिसके तहत 20-21 जून 2024, 8-9 जुलाई 2024 और 29 जुलाई 2024 को डाक की तिथियां निर्धारित थीं. हालांकि, सैरात की बंदोबस्ती न होने के कारण जिला सैरात समिति ने साहिबगंज-मनिहारी अंतरराज्यीय फेरीघाट के परिचालन को बंद रखने का निर्णय लिया था. वर्तमान में, 25 दिसंबर 2024 से फेरी सेवा संचालित हो रही है. वर्ष 2024-25 के शेष बचे हुए माह की निर्धारित राशि और वर्ष 2025-26 के लिए 9 करोड़ 79 लाख 80 हजार रुपये की राशि तय की गई है. बंदोबस्ती की स्थिति में परवाना निर्गत की तिथि के आधार पर देय राशि निर्धारित की जायेगी. डाक प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित राशि की एक चौथाई राशि सुरक्षित जमा के रूप में जिला नजारत शाखा, साहिबगंज में उपायुक्त (डीसी) के पदनाम से ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी. इस संबंध में नाजीर रसीद 3 मार्च 2025 की संध्या 4 बजे तक प्राप्त की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




