ePaper

पश्चिम बंगाल के दबंग झारखंड में काट रहे थे दियारा की फसल

Updated at : 21 Apr 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र के गाजियापाड़ा मौजा में पश्चिम बंगाल के कुछ लोगों द्वारा मक्के की फसल काटने की घटना के बाद राधानगर और बरहरवा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मक्के की फसल को अपने कब्ज़े में ले लिया. राधानगर गांव के सनातन मंडल ने राधानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गाजियापाड़ा मौजा में उनकी कृषि भूमि है, जहाँ वे वर्षों से खेती करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी कुछ लोगों ने उनके खेत से गेहूँ की फसल जबरन काट ली थी. उन्होंने मक्के की फसल की सुरक्षा के लिए भी आवेदन दिया था. इस मामले में राजमहल इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना पुलिस, राधानगर थाना पुलिस और बरहरवा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली और मक्के की फसल को राधानगर थाने ले गए. राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आवेदन मिलने पर वे घटनास्थल पर गए और फसल को थाने लाए. उधवा सीओ जयंत कुमार तिवारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी गुरुदास को दंडाधिकारी नियुक्त कर भेजा गया था और दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित कागज़ात प्रस्तुत करने को कहा गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola