बांझी पीएचसी में तीन व दुर्गा टोला में एएमएम ही नहीं, इलाज के लिए 15 किमी दूर जाते हैं मरीज

ज्यादातर आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के लोगों को मुकम्मल स्वास्थ्य सुविधाएं नसीब नहीं
बोरियो. प्रखंड अंतर्गत दुर्गा टोला पंचायत में आधा दर्जन से अधिक गांव हैं. दुर्गा टोला में ज्यादातर आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय निवास करते हैं. पहाड़िया समुदाय की इतनी बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्गा टोला में स्वास्थ्य उप केंद्र है. स्वास्थ्य उप केंद्र में सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू कार्यरत हैं. स्वास्थ्य उप केंद्र को सुचारू रूप से संचालन करने एवं आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड बांध में पदस्थापित एएनएम मेरी किस्कू को दुर्गा टोला में प्रतिनियुक्त किया गया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद एएनएम मेरी किस्कू को दुर्गा टोला से स्थानांतरित करते हुए बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कर दिया. इसके बाद दुर्गा टोला उप स्वास्थ्य केंद्र बिना एएनएम का संचालन हो रहा है. ऐसे में पहाड़िया समुदाय के लोगों को किस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जा रही है. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. गौरतलब हो कि बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व से दो एएनएम रंजना कुमारी और मर्सिला बेसरा पदस्थापित थी. इसके बावजूद मेरी किस्कू को बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कर दिया गया. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है. एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन एएनएम और दूसरे में एक भी नहीं. विदित हो कि एएनएम मेरी किस्कू बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में पदस्थापित थी. बांझी पीएचसी अंतर्गत खपलो गांव की एक प्रसूता ने एएनएम मेरी किस्कू पर प्रसव कराने के एवज में एक हज़ार रुपये नजराना वसूलने का आरोप लगायी थी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच की. तत्पश्चात जांच टीम ने विभाग को जांच प्रतिवेदन सौंप दिया. तत्कालीन डीसी रामनिवास यादव के अनुशंसा पर तत्कालीन सीएस अरविंद कुमार ने एएनएम मेरी किस्कू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोडबांध (बरहेट) स्थानातंरण कर दिया. लेकिन एएनएम मेरी किस्कू की स्वास्थ्य विभाग में पैठ ऐसी की कुछ दिनों में फिर से बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापन करा लिया. इससे पहले दुर्गा टोला उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर लाया गया. विभागीय सूत्रों के मुताबिक एएनएम मेरी किस्कू के स्थानांतरण के बाद दुर्गा टोला में टीकाकरण पूरी तरह बाधित है. इधर इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर साहिबगंज या बोरियो जाना पड़ता है. कहते है पदाधिकारी उप स्वास्थ्य केंद्र दुर्गा टोला में प्रतिनियुक्त एएनएम मेरी किस्कू को बांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित किया गया है. इससे दुर्गा टोला उप स्वास्थ्य केंद्र एएनएम का स्थान रिक्त है. दुर्गा टोला में एएनएम पदस्थापित करने के लिए विभाग से मांग किया गया है. डॉ सलखू चंद्र हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बोरियो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




