मनरेगा में मृत व्यक्ति और बाल मजदूर के नाम पर भुगतान का मामला उजागर

Updated at : 25 Feb 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में मृत व्यक्ति और बाल मजदूर के नाम पर भुगतान का मामला उजागर

मनरेगा में मृत व्यक्ति और बाल मजदूर के नाम पर भुगतान का मामला उजागर

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज तालझारी प्रखंड के सकड़भंगा पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के बाद पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजना के तहत दो चौंकाने वाले मामले सामने आये. पहला मामला बरमसिया गांव के छुटू मरांडी की जमीन पर मेड़बंदी व समतलीकरण से जुड़ा है. सामाजिक अंकेक्षण टीम को जानकारी मिली कि इस कार्य में मनरेगा मजदूर खुदिया मुर्मू (जॉब कार्ड संख्या जेएच 13-005-011-018-1806) के नाम पर एमआर संख्या 4744, 5339 और 6110 के तहत 27 अगस्त से 27 सितंबर 2022 के बीच कुल 20 मानव दिवस का काम दर्ज है. इसके एवज में 4,740 रुपये का भुगतान भी हुआ है. हालांकि, मृतक की पत्नी सुनीता हांसदा ने बताया कि खुदिया मुर्मू की मृत्यु 9 अक्टूबर 2021 को हो गई थी और उनका मृत्यु प्रमाण पत्र 31 मार्च 2023 को जारी हुआ है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के ज्यूरी ने प्रखंड स्तर की जनसुनवाई में अग्रसारित किया है. दूसरा मामला ग्राम सकड़भंगा में बाल मजदूर द्वारा मनरेगा कार्य में भुगतान का है. सत्यापन के दौरान आकाश कुमार दास (जॉब कार्ड संख्या जेएच 13005011) के नाम पर 14,595 रुपये की निकासी हुई. इस मामले में ज्यूरी मेंबर ने संबंधित हस्ताक्षरकर्ता कर्मी से राशि की वसूली और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है. इस जनसुनवाई में डीडीसी सतीश चंद्रा ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर बीडीओ पवन कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी भगन हांसदा, मंडल सोरेन, अजय हांसदा और जीतू सोरेन समेत सभी ज्यूरी सदस्य उपस्थित थे. वहीं, सोशल ऑडिट टीम से कौसर अंसारी (क्षेत्रीय समन्वयक), गौतम पांडे (टीम लीडर), राधा रानी दास, जयंती कुमारी और रोहित सोरेन मौजूद रहे. बरमसिया गांव में मृत व्यक्ति के नाम पर मनरेगा भुगतान का खुलासा सकड़भंगा पंचायत में बाल मजदूर के नाम पर 14,595 रुपये की निकासी मृतक खुदिया मुर्मू की पत्नी ने दी जानकारी, मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत दोषी कर्मियों पर जुर्माना लगाते हुए राशि वसूली का आदेश डीडीसी ने मामले में कार्रवाई का दिया आश्वासन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola