पंकज ठाकुर बने झारखंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
Updated at : 17 Feb 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन

पंकज ठाकुर बने झारखंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
प्रतिनिधि, साहिबगंज जैप 9 शाखा के झारखंड चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज ठाकुर ने जीत हासिल की है. सोमवार की सुबह सात बजे से चुनाव शुरू हुआ और शाम करीब 6:30 बजे परिणाम की घोषणा पर्यवेक्षक द्वारा की गई. मतदाताओं की सुबह से ही भारी भीड़ जुटी हुई थी.
पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कार्यालय रांची से प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री सुधीर थापा, उपाध्यक्ष विनोरमा कुमारी, दिलीप कुमार और दिलीप नापित, संयुक्त मंत्री चंद्रदीप ठाकुर और नूरजहां खातून, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिलेश्वर गोप, कार्यालय मंत्री लीलांबर रजक, संयोजक लक्ष्मण कुमार और ऋतिक कुमार, मुख्य संरक्षक प्रेम कुमार गुप्ता उपस्थित थे. पहले गुट से अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर धनंजय कुमार सुधांशु, मंत्री पद पर जितन किस्कू, संयुक्त मंत्री पद पर दिलीप कुमार राय, संगठन मंत्री पद पर कृष्ण कुमार द्वैपायन, कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार ठाकुर और मुख्यालय प्रतिनिधि पद पर मनोज कुमार यादव चुनाव लड़ रहे थे. वहीं, दूसरे गुट से अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सुमन, उपाध्यक्ष पद पर अनूप पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री पद पर कृष्णानंद, संयुक्त मंत्री पद पर बासुकीनाथ ठाकुर और मुख्यालय प्रतिनिधि पद पर चंदन कुमार चौरसिया भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे. मंत्री पद के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था, जिसके कारण जितन किस्कू निर्विरोध मंत्री के रूप में चयनित हुए. कुल मतदाताओं की संख्या 150 थी, जिसमें से 48 मतदाता फिलहाल जैप 9 शाखा में मौजूद थे. जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी अध्यक्ष – पंकज ठाकुर उपाध्यक्ष – अनूप पांडे मंत्री – जितन किस्कू संयुक्त मंत्री – दिलीप कुमार राय कोषाध्यक्ष – विजय ठाकुर संगठन मंत्री – कृष्णानंद मुख्यालय प्रतिनिधि – मनोज कुमार यादवडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




